Top Philanthropist in India? भारत के सबसे अमीर उद्योगपति ही नहीं, बल्कि देश के सबसे बड़े दानवीर भी अपनी उदारता के लिए चर्चा में हैं। EdelGive Hurun India Philanthropy List 2026 के अनुसार, HCL के संस्थापक शिव नाडर और उनका परिवार लगातार पांचवें साल भारत के सबसे बड़े दानदाता बने हैं। उन्होंने वित्त वर्ष 2025-26 में 2593 करोड़ रुपये का दान दिया। वहीं, गौतम अडानी और उनके परिवार ने अपने दान में 127 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। इस साल देश के 219 दानदाताओं ने मिलकर कुल 11554 करोड़ रुपये समाज के कल्याण के लिए दिए हैं। Top Philanthropist in India
Top Philanthropist in India? शिव नाडर ने हर दिन दान किए 7.1 करोड़ रुपये, अडानी परिवार दूसरे स्थान पर
EdelGive Foundation और Hurun India की ओर से जारी यह रिपोर्ट भारत में बड़े स्तर पर किए जाने वाले सामाजिक योगदान की तस्वीर पेश करती है। इसमें 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच कम से कम 5 करोड़ रुपये का दान करने वाले लोगों को शामिल किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, शिव नाडर और उनके परिवार ने इस अवधि में 2,593 करोड़ रुपये दान किए। इसका औसत निकालें तो उन्होंने हर दिन करीब 7.1 करोड़ रुपये समाज के लिए दिए। उनके दान का बड़ा हिस्सा शिक्षा, कला और संस्कृति से जुड़े कार्यों में खर्च किया गया।
Edelgive Hurun India Philanthropy List 2026
इस सूची में सबसे बड़ी छलांग गौतम अडानी और उनके परिवार ने लगाई है। उन्होंने 877 करोड़ रुपये का दान दिया, जो पिछले साल के मुकाबले 127 प्रतिशत अधिक है। इस तरह वे तीन स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए। उनके दान में 491 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई, जो इस सूची में सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। बजाज परिवार 632 करोड़ रुपये के दान के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, मुकेश अंबानी और उनका परिवार 620 करोड़ रुपये के योगदान के साथ चौथे स्थान पर रहा। इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी 380 करोड़ रुपये के दान के साथ पांचवें स्थान पर हैं। Top Philanthropist in India
Top Philanthropist in India
कुमार मंगलम बिड़ला और परिवार ने 366 करोड़ रुपये का दान देकर छठा स्थान हासिल किया। साइरस पूनावाला और अदार पूनावाला 336 करोड़ रुपये के साथ सातवें, जबकि सुधीर मेहता और समीर मेहता 334 करोड़ रुपये के साथ आठवें स्थान पर रहे। रंजन पाई और परिवार 219 करोड़ रुपये के दान के साथ नौवें स्थान पर पहुंचे। रोहिणी नीलेकणी 215 करोड़ रुपये के योगदान के साथ दसवें नंबर पर हैं। Top Philanthropist in India
रोहिणी नीलेकणी देश की सबसे बड़ी महिला दानदाता
रिपोर्ट में इस साल 29 महिलाओं को जगह मिली है, जबकि पिछले साल यह संख्या 24 थी। रोहिणी नीलेकणी 215 करोड़ रुपये के दान के साथ देश की सबसे बड़ी महिला दानदाता बनी हैं। उनके बाद बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ 93 करोड़ रुपये के साथ दूसरे और अनु आगा व उनका परिवार 78 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
शिक्षा के लिए सबसे ज्यादा दान, स्वास्थ्य क्षेत्र में 82% की बढ़ोतरी
रिपोर्ट का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि देश के बड़े दानदाता शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं। कुल दान में से 4,188 करोड़ रुपये शिक्षा के लिए दिए गए, जो कुल योगदान का 36 प्रतिशत है। इस क्षेत्र में 219 में से 200 दानदाताओं ने योगदान दिया। स्वास्थ्य क्षेत्र में दान पिछले साल के मुकाबले 82 प्रतिशत बढ़कर 1,768 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, कला, संस्कृति और विरासत के लिए 1,377 करोड़ रुपये दिए गए। पर्यावरण और सतत विकास के क्षेत्र में भी 813 करोड़ रुपये का योगदान हुआ, जिसमें 86 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। Top Philanthropist in India
45 नए दानदाता सूची में शामिल, मुंबई सबसे आगे
इस साल की सूची में 45 नए दानदाताओं ने जगह बनाई है, जबकि पिछले साल यह संख्या केवल 12 थी। इन नए दानदाताओं ने मिलकर 696 करोड़ रुपये का योगदान दिया। मोतीलाल ओसवाल के सह-संस्थापक रामदेव अग्रवाल 120 करोड़ रुपये के दान के साथ नए दानदाताओं में पहले स्थान पर रहे। मोतीलाल ओसवाल 119 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर हैं। शहरों के हिसाब से मुंबई सबसे आगे है। यहां रहने वाले 64 दानदाता इस सूची में शामिल हैं। इसके बाद नई दिल्ली में 41 और बेंगलुरु में 20 दानदाता हैं। हालांकि, कुल दान की राशि के मामले में नई दिल्ली पहले स्थान पर है, जहां के दानदाताओं ने मिलकर 3,168 करोड़ रुपये दिए। Top Philanthropist in India
Who donates the most money in India?
रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 219 दानदाताओं का कुल योगदान पिछले साल के 10,380 करोड़ रुपये से 11 प्रतिशत अधिक है। यह आंकड़ा दिखाता है कि भारत में उद्योगपतियों और संपन्न लोगों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक विकास के लिए योगदान देने की प्रवृत्ति बढ़ रही है।

